भारत आकर और स्थिति, भूगोल, कक्षा - 9, नोट्स


भारत की स्थिति

भारत एक विशाल देश है I यह उत्तरी गोलार्ध में 0 डिग्री देशांतर के पूर्व में स्थित है I इसका मुख्य भाग 8o4’ उत्तर से 37o6’ उत्तर अक्षांश तथा 68o7’ पूर्व से 97o25’ पूर्व देशांतर तक फैला है I


भारत के दो द्वीप समहू है

(i)  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  – यह भारत के मुख्य भूभाग के दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है I  इस द्वीप समूह में कुल 572 द्वीप है I

(ii) लक्षद्वीप समूह -  यह भारत के मुख्य भूभाग के दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में स्थित है I  इस द्वीप समूह में कुल 36 द्वीप है I

कर्क रेखा (23o30’ देशांतर) – यह रेखा भारत को दो भागों में बांटती है I यह रेखा भारत के 8 राज्यों ( गुजरात, राजस्थान,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, और मिजोरम) से होकर गुजरती है I

भारत का आकर
भारत के कुल भूभाग का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है I यह कुल विश्व के भूभाग का 2.4 % है
भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है I

सात बड़े देशो की सूची :-
1 – रूस
2 – कनाडा
3 – संयुक्त राज्य अमेरिका
4 – चीन
5 – ब्राजील
6 – ऑस्ट्रलिया
7 -  भारत


भारत की सीमा रेखा

स्थल सीमा रेखा – भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किलोमीटर लम्बी है I जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश के साथ मिलती है I

समुद्री तट रेखा - भारत की समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह  को मिलकर लगभग 7,516.6 किलोमीटर लम्बी है I

भारत की समय रेखा

82o30’ पूर्व देशांतर रेखा भारत को मानक याम्योत्तर माना जाता है अथार्थ यह भारत का समय निर्धारण करती है I यह रेखा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है I



भारत के पडोसी देश

भारत के कुल 9 पडोसी देश है I इनमे से 7 देशों की स्थल सीमा भारत की सीमा को स्पर्श करती है, तथा 2 द्वीपीय देश है I

7 देश जिनकी सीमा भारत को स्पर्श करती है – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बंगलादेश I

देश
पडोसी देश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य
1. पाकिस्तान
गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर
2. अफगानिस्तान
जम्मू-कश्मीर
3. चीन  
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणांचल प्रदेश
4. नेपाल
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
5. भूटान
सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणांचल प्रदेश और असम
6. म्यांमार
अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम
7. बांग्लादेश
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम


दो द्वीपीय पडोसी देश – श्रीलंका, मालदीव

श्रीलंका – यह भारत के दक्षिण में स्थित है I भारत और श्रीलंका के बीच छोटा समुद्री रास्ता पाक जलसन्धि और मन्नार की खाड़ी है I

मालदीव – यह लक्ष्यद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है I



भारत तथा विश्व

भारत एशिया के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है I

हिन्द महासागर – भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर है, जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशिया के देशों से मिलता है I हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत से अधिक नहीं है, इसी कारण इसका नाम भारत (हिंदुस्तान) के नाम पर रखा गया है I
भारत का पश्चिम-मध्य और पूर्वी एशिया तथा दक्षिणी एशिया के पडोसी देशों के साथ अच्छा संपर्क रहा है, इसी प्रकार उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र के कहानियाँ और भारतीय मसाले, मलमल के कपडे आदि का व्यापर इन देशों के साथ सदीयों पुराना है I

भारत

भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश है


भारत के राज्य तथा राजधानियाँ


राज्य
राजधानी
1
बिहार
पटना
2
पश्चिम बंगाल
कोलकाता
3
असम
दिसपुर
4
आंध्रप्रदेश
अमरावती
5
उड़ीसा
भुवनेश्वर
6
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
7
कर्नाटक
बंगलौर
8
केरल
तिरुवनंतपुरम
9
गुजरात
गांधीनगर
10
जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर
11
तमिलनाडु
चेन्नई
12
त्रिपुरा
अगरतला
13
नागालैंड
कोहिमा
14
पंजाब
चंडीगढ़
15
हरियाणा
चंडीगढ़
16
मणिपुर
इम्फाल
17
मध्यप्रदेश
भोपाल
18
राजस्थान
जयपुर
19
सिक्किम
गंगटोक
20
अरुणांचल प्रदेश
ईटानगर
21
मिजोरम
आइजाल
22
मेघालय
शिलांग
23
हिमाचल प्रदेश
शिमला
24
महाराष्ट्र
मुंबई
25
गोवा  
पणजी
26
उत्तराखंड
देहरादून
27
छत्तीसगढ़
रायपुर
28
झारखण्ड
रांची
29
तेलंगाना
हेदराबाद
भारत का सबसा बड़ा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) – राजस्थान
भारत का सबसे छोटा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से)   – गोवा
सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य – उत्तर प्रदेश
सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य – सिक्किम



भारत के केंद्र शासित प्रदेश : -


केंद्र शासित प्रदेश
राजधानी
1
अंडमान और निकोबार
पोर्ट ब्लैर
2
दादर और नगर हवेली
सिल्वासा
3
लक्षद्वीप
कावारती
4
चंडीगढ़
चंडीगढ़
5
दमन और दीव
दमन  
6
नई दिल्ली
नई दिल्ली
7
पुदुच्चेरी
 पुदुच्चेरी