पाठ - 2, भारत का भौतिक स्वरूप (NCERT Solutions)

कक्षा - 9वीं 

विषय - भूगोल 

पाठ - 2 

भारत का भौतिक स्वरूप (NCERT Solutions)

प्रश्न 1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 

1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

  1. तट 
  2. प्रायद्वीप 
  3. द्वीप 
  4. इनमें से कोइ नहीं।

उत्तर - प्रायद्वीप 

2.  भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

  1. हिमाचल
  2. पूर्वांचल 
  3. उत्तराखण्ड 
  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - पूर्वांचल 

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी- 

  1. कोरोमंडल 
  2. कन्नड 
  3. कोंकण 
  4. उत्तरी सरकार 

उत्तर - कोंकण 

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर- 

  1. अनाईमुडी 
  2. महेंद्रगिरि 
  3. कंचनजुंगा 
  4. खासी 

उत्तर - महेंद्रगिरि 

प्रश्न 2.  निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए 

1. भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं ?

उत्तर - पृथ्वी के अंदर से उठने वाली संवहन तरंगों के कारण पृथ्वी का भू-पृष्ठ कई बड़े-बड़े खंडों में बँट गया है इन्हीं भूखंडों को भूगर्भीय प्लेटें कहते हैं | 

2. आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे ?

उत्तर - अंटार्कटिक, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया और भारत गोंडवाना लैंड के भाग थे |

3. भाबर क्या है ?

उत्तर - नदियाँ पर्वतों से उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर की चौड़ी पट्टी में गुट्टिका का निक्षेपण करती हैं | इसे भाबर कहते हैं | 

4. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए ?

उत्तर - हिमालय के उत्तर से दक्षिण तीन प्रमुख विभागों के नाम:

  • महान या आतंरिक हिमालय अथवा हिमाद्री
  • हिमाचल या निम्र हिमालय 
  • शिवालिक

5. अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन सा पठार स्थित है ?

उत्तर - मालवा का पठार। 

6. भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं। 

उत्तर - लक्षद्वीप समूह। 

प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए -

1. अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें 

 अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें 

 अपसारी भूगर्भीय प्लेटें 

 1. वे प्लेट जो एक दूसरे के करीब आती हैं और अभिसारी परिसीमा का निर्माण करती हैं |

 1. वे प्लेट जो एक दूसरे से दूर जाती हैं और अपसारी परिसीमा का निर्माण करती हैं |

2. बांगर और खादर 

 बांगर 

 खादर 

1. मैदानों में पुरानी जलोढ़ मृदा को बांगर कहा जाता है | 

1. मैदानों में नई जलोढ़ को खादर कहा जाता है |

2. यह मृदा नदी के बेसिन से दूर पाई जाती है | 

2. यह मृदा नदी बेसिन के पास पाई जाती है |  

3. यह खेती के लिए आदर्श नहीं है |

 3. यह मिटटी उपजाऊ होती है तथा गहन खेती के लिए आदर्श होती है |

3. पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट 

 पूर्वी घाट

 पश्चिमी घाट 

1.  दक्कन के पठार के पूर्वी सिरे पर पूर्वी घाट स्थित है | 

1.   दक्कन के पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी घाट स्थित है | 

2. पूर्वी घाट सतत् नहीं हैं क्योंकि बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इन्हें काट दिया है |    

2.  पश्चिमी घाट सतत् हैं और इन्हें केवल दर्रों के द्वारा ही पार किया जा सकता है |

3. पूर्वी घाट की ऊँचाई कम है | औसत ऊँचाई 600 मीटर है |

3. पश्चिमी घाट की ऊँचाई पर्वी घाट की तुलना में ज्यादा है | पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है |

 4. पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर महेन्द्रगिरि (1,500 मीटर ) है |

4.  पश्चिमी घाट का सबसे ऊँचा शिखर अनाई मुडी (2,695 मीटर ) है |

प्रश्न 4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था ?

उत्तर - करोड़ों वर्ष पहले भारत का प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का हिस्सा था | संवहनीय धाराओं ने भू-पर्पटी को कई हिस्सों में बाँट दिया और भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेट गोंडवाना भूमि से अलग होने के बाद उत्तर दिशा की ओर  प्रवाहित होने लगी |  उत्तर दिशा की और प्रवाह के परिणामस्वरूप भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेट अपने से बड़ी प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराई इस टकराव के कारण दोनों प्लेटों के बीच स्थित टेथिस भूअभिनति के अवसादी चट्टान वलित होकर हिमालय और पश्चिम एशिया की पर्वत श्रंखला बनी | 


प्रश्न 5. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से है ? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है ?

उत्तर - भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित हैं : 

1. हिमालय पर्वत शृंखला 

2. उत्तरी मैदान 

3. प्रायद्वीपीय पठार 

4. भारतीय मरुस्थल 

5. तटीय मैदान 

6. द्वीप समूह 

 हिमालयी क्षेत्र

 प्राद्वीपीय पठार

1. हिमालय पर्वत शृंखला युवा स्थलाकृति है जिसमें ऊँचे पहाड़, गहरी घाटियाँ तथा तेज बहने वाली नदियाँ हैं |

1. प्राद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्रचीनतम भाग है | यह आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है|

 2. बनावट की दृष्टि से हिमालय पर्वत शृंखला वलित पर्वत है और यह अत्यधिक असम है |

 2. इस क्षेत्र में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ पायी जाती हैं |

 3. हिमालय कश्मीर घाटी एवं हिमाचल के कांगड़ा और कुल्लू घाटियों के लिए प्रसिद्ध है | 

3. इसमें ऊंटी तथा कोडाईकनाल जैसे प्रसिद्ध नगर हैं |

प्रश्न 6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए। 

उत्तर - भारत का उत्तरी मैदान 

  1. उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियों से बना है | 
  2. लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बेसिन में जलोढ़ निक्षेपों के जमा होने से इस मैदान का निर्माण हुआ है | 
  3. इसका विस्तार 7 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है | 
  4. यह 2,400 किलोमीटर लम्बा एवं 240 से 320 किलोमीटर चौड़ा है |
  5. यह सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र है |

प्रश्न 7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए 

1. मध्य हिमालय

उत्तर - 

  1. हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित शृंखला को मध्य हिमालय, हिमाचल या निम्न हिमालय के नाम से जाना जाता है |  इनका निर्माण अत्यधिक संपीड़ित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है |
  2. इनकी ऊँचाई 3,700 मीटर से 4,l500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है | 
  3. पीर पंजाल शृंखला सबसे लम्बी शृंखला है | इसी शृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं | 

2. मध्य उच्च भूमि 

उत्तर - 

  1. नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जोकि मालवा के पठार के अधिकतर भागों में फैला हुआ है उसे मध्य उच्च भूमि के नाम से जाना जाता है | 
  2. मध्य उच्च भूमि दक्षिण में विंध्य शृंखला तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से घिरी है | 
  3. इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ बहती हैं 
  4. मध्य उच्च भूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण है | 
  5. इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बघेलखंड के नाम से जाना जाता है इसके और पूर्व के विस्तार को दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटा नागपुर पठार दर्शाता है | 

3. भारत के द्वीप समूह 

उत्तर - भारत में दो द्वीप समूह स्थित हैं:

1. लक्षद्वीप समूह  

2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 

लक्षद्वीप समूह - 

  1. यह केरल के मालाबार तट के पास स्थित है |
  2. यह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है |
  3. पहले इनको लकादीव, मिनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था | 1973 में इनका नाम लक्षद्वीप रखा गया | 
  4. यह 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र फैला हुआ है | 
  5. कावारत्ती द्वीप, लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है | 
  6. पिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का निवास नहीं है, वहाँ पक्षी अभयारण्य है |  

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह -

  1. यह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण की तरफ फैले द्वीपों की शृंखला है |
  2. यह द्वीप समूह आकार में बड़े संख्या में बहुल तथा बिखरे हुए हैं | 
  3. इसे मुख्यत: दो भागों में बाँटा गया है - उत्तर में अंडमान तथा दक्षिण में निकोबार 
  4. यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर हैं 
  5. यहाँ की जलवायु विषुवतीय है तथा यह घने जंगलों से ढका है |